सीबीआई ने अरविंद केजरीवाल को तिहाड़ जेल से किया गिरफ्तार
नई दिल्ली. तिहाड़ जेल में बंद अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं हो रही हैं। इसी कड़ी में सीबीआई यानि कि केंद्रीय जांच ब्यूरो ने तिहाड़ जेल में ही अरविंद केजरीवाल से पूछताछ की है और उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी दिल्ली शराब घोटाले में हुई है उनका बयान दर्ज किया गया है और सीबीआई उन्हें कोर्ट में भी पेश करेगी।
हाई कोर्ट ने उनकी जमानत पर रोक लगा दी
केजरीवाल पर यह एक्शन तब हुआ है जब मंगलवार को हुई सुनवाई में हाई कोर्ट ने उनकी जमानत पर रोक लगा दी। यह सुनवाई तब हुई जब केजरीवाल को बीते दिनों निचली अदालत ने जमानत दी थी। उधर आम आदमी पार्टी अपने मुख्यमंत्री का बचाव कर रही है। आप नेताओं का कहना है कि अभी तक की जांच में केजरीवाल के खिलाफ ऐसा कोई साक्ष्य सामने नहीं आया है, जिससे उन पर लगाए जा रहे आरोपों की पुष्टि हो सके।