MP सरकार OBC छात्रों को 10 हजार रूपए प्रतिमाह देने की तैयारी में

भोपाल. मोहन सरकार ओबीसी वर्ग के छात्रों को बड़ी सौगात दे सकती है। बताया जा रहा है कि मोहन सरकार प्रदेश के ओबीसी वर्ग के स्टूडेंट्स को स्कॉलरशिप में 10 हजार रुपए प्रतिमाह दे सकती है। हालांकि ये स्कॉलरशिप सिर्फ उन छात्रों को दी जाएगी जो कि दिल्ली में पढ़ाई करेंगे। बता दें कि अभी मध्यप्रदेश सरकार दिल्ली में पढ़ने वाले ओबीसी वर्ग के छात्रों को 1550 रूपए प्रतिमाह स्कॉलरशिप देती है।
सीएम मोहन यादव ने किया था ऐलान
बता दें कि कुछ समय पहले मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव ने ओबीसी वर्ग के छात्रों के हित में घोषणा की थी। तब सीएम ने कहा था कि प्रदेश का जो भी ओबीसी वर्ग का स्टूडेंट दिल्ली में पढ़ाई करने के लिए जाएगा उसे जनजातीय वर्ग के स्टूडेंट्स की तरह हम महीने 10 हजार रुपए स्कॉलरशिप दी जाएगी। सीएम की घोषणा के बाद अब विभाग ने इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया है और इसे वित्त विभाग को भेजे जाने की बात सामने आई है। जिससे संभावना है कि आगामी विधानसभा सत्र में इसकी घोषणा हो सकती है।