अल्पसंख्यक वोटर पर नजर: BJP के बाद कांग्रेस ने भी दिल्ली में बुलाया मुस्लिम सम्मलेन
- February 5 2019
लोकसभा चुनाव 2019 की आहट के साथ ही मुस्लिम मतों को साधने की रणनीति पर राजनीतिक दल जुट गए हैं. इस कड़ी में बीजेपी के दो दिवसीय राष्ट्रीय अल्पसंख्यक सम्मेलन के बाद अब कांग्रेस भी अल्पसंख्यक अधिवेशन करने का फैसला किया है. दिल्ली के श्री फोर्ट ऑडिटोरियम में होने वाले कांग्रेस के इस कार्यक्रम में पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी से लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेता शिरकत कर सकते हैं.