उप राष्ट्रपति श्री धनखड़ से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट
- June 8 2024
उप राष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज दिल्ली प्रवास के दौरान नवनिर्मित उप राष्ट्रपति एनक्लेव में सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उप राष्ट्रपति श्री धनखड़ को पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्रम् भेंट किया।