कूनो नेशनल पार्क में मादा चीता गामिनी के एक शावक की मौत
श्योपुर. कूनों नेशनल पार्क से एक बार फिर बुरी खबर आई है। 3 माह पहले मादा चीता गामिनी द्वारा जन्मे 6 शावकों में से एक शावक की मौत हो गई। मृत शावक मां के पास पडा मिला। कूनों वन मंडल के डीएफओ थिरूकुरल आर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कारणों का पता चल सकेगा। अब कूनों पार्क में शेष 13 शावक और 13 व्यस्क चीते शेष बचे है। 18 फरवरी 2023 को दक्षिण अफ्रीका से जिन 12 चीतों को कूनों नेशनल पार्क में लाया गया था उनमें से मादा चीता गामिनी भी थी। पांच साल की गामिनी ने 10 मार्च को 6 शावकों को जन्म दिया था।
कूनों प्रबंधन ने मदर्स-डे पर गामिनी और उसके शावकों की मौज मस्ती करते हुए वीडियो व फोटो भी जारी किए थे। मंगलवार की शाम 4 बजे करीब पशु चिकित्सक टीम ने देखा कि एक शावक मां के पास लेटा हुआ है जबकि बाकी पांच शावक इधर-उधर खेल रहे है। इसके बाद डॉक्टरों की टीम ने पास जाकर जांच की तो मृत पाया गया। कूनों नेशनल पार्क में अब 13 शावक और 13 चीते रह गए है। पिछले साल से लेकर अब तक 4 शावकों सहित कुल 11 चीमों की मौत हो चुकी है।