सिलेंडर ₹72 तक सस्ता हुआ

नई दिल्ली. आज देश में जारी लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण की वोटिंग हो रही है और आने वाली 4 जून को इलेक्शन रिजल्ट आने वाले है लेकिन चुनावी नतीजों के आने से पहले ही महंगाई के मोर्च पर एक बडी राहत मिली है। 1 जून 2024 से देश में एलपीजी सिलेंडर सस्ता हो गया है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में एक बार फिर बडी कटौती की है। आईओसीएल की वेबसाइट के अनुसार 19 किलोग्राम वाले एनपीजी सिलेंडर की कीमतों में संशोधन कर इन्हें घटना दिया है।
70 रुपये सस्ता हुआ सिलेंडर
एलपीजी सिलेंडर के नए दाम 1 जून 2024 से लागू कर दिए गए है। हालांकि ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने इस बार भी 19 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कटौती की है। लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण की वोटिंग शुरू होने से पहले सुबह 6 बजे कंपनियों ने एलपीजी उपभोक्ताओं को बडा तोहफा मिला है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों द्वारा किए गए ताजा बदलाव के बाद 19 किलो का कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 1 जून से दिल्ली में 69.50 रुपए, कोलकाता में 72 रुपये, मुंबई में 69.50 रुपये और चेन्नई में 70.50 रुपये तक सस्ता हो गया है।
लगातार तीसरे महीने घटाए दाम
ये लगातार तीसरा महीना है जब कॉमर्शिल गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती की गई है। इससे पहले अप्रैल और मई महीने की शुरूआत राहत भरी खबर आई थी और ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने लगातार दूसरे महीने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 20 रुपये तक की कटौती की थी।
घरेलू सिलेंडर की कीमत में बदलाव नहीं
कॉमर्शियल गैस सिलेंडर का उपयोग होटल या रेस्तरां पर व्यवासायिक इस्तेमाल में होता है। ऐसे में इसकी कीमत घटने से बाहर खाना-पीना सस्ता हो सकता है। वहीं दूसरी ओर घरों की रसोई में यूज होने वाले 14.2 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में इस बार भी कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है।