मोदी Vs ममता: कोर्ट, संसद, सड़क और EC, ऐसे चल रहा है शह-मात का खेल
- February 4 2019
पश्चिम बंगाल के कोलकाता में रविवार शाम को शुरू हुआ 2019 का सबसे बड़ा सियासी ड्रामा अब तक जारी है. कोलकाता पुलिस कमिश्नर के घर से शुरू हुए फिर सड़क से होते हुए अब इस मुद्दे ने देश की संसद और चुनाव आयोग तक पैर पसार लिए हैं. लोकसभा चुनाव के लिहाज से इस बार पश्चिम बंगाल आर-पार की लड़ाई का अखाड़ा बना है, भारतीय जनता पार्टी अपनी ताकत बढ़ाने के लिए पूरी ताकत लगा रही है तो जवाब में ममता बनर्जी भी उन्हें रोकने के लिए मुस्तैद हैं. अलग-अलग मोर्चों पर मोदी बनाम ममता की ये लड़ाई कैसे आगे बढ़ रही है