नोएडा सेक्टर 100 की हाईराइज सोसायटी में एसी फटने से लगी आग, कई फ्लैट आग की जद में
- May 30 2024
नोएडा. एक बहुमंजिला सोसायटी में एसी फटने से भीषण आग लग गयी है। जिससे कई फ्लैट आग की चपेट में आ गये हैं। मामला नोएडा के सेक्टर 100 में स्थित लोटस ब्लूबर्ड सोसाइटी का है। एसी में ब्लास्ट होने से पूरा फ्लैट आग की चपेट में आ गया। जिससे सोसायटी में रहने वाले लोगों में अफरा-तफरी मच गयी है। आसपास के फ्लेट्स में रहने वाले अपना फ्लैट छोड़कर ग्राउंड में आ गये। कई और फ्लैट भी आग की चपेट में आने की संभावना है।