एप से लडकी की आवाज में बात करके छात्राओं को बुलाते थे, 7 छात्राओं से दुष्कर्म
भोपाल. सीधी में आवाज बदलने वाले मैजिक वॉइस एप के जरिये तीन आरोपियों ने 7 से अधिक कॉलेज छात्राओं को झांसा देकर उनके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी एप से कॉलेज टीचर बनकर महिला की आवाज में बात करते और स्कॉलरशिप के लिए दस्तावेज मंगवाने के नाम पर सुनसान जगह पर बुलाते थे। शव न हो इसके लिए उन्हें पहले ही बता देते कि उन्हें तय स्थान पर लेने के लिए एक लडका बाइक से आएगा जो उन्हें टीचर के पास पहुंचा देगा। मामले की सभी पीडिताएं एसटी वर्ग की है। आरोपी उन कॉलेज छात्राओं को निशाना बनाते थे जहां स्कॉलरशिप मिलती है। एक पीडित ने पुलिस से शिकायत की तो जांच में खुलासा हुआ। लोकेशन ट्रेस कर पुलिस ने मुख्य आरोपी को पकडा। पूछताछ में दो और लोगों के शामिल होने की जानकारी अभी तक आरोपियों ने 7 छात्राओं से दुष्कर्म की बात कबूली है।
मुख्य आरोपी ने दो शादियां कर रखी है
पुलिस ने मुख्य आरोपी ब्रजेश प्रजापति (30) और उसके साथी राहुल प्रजापति और संदीप प्रजापति को पकडा है। ब्रजेश प्रजापति ने दो शादियां की है। पहली पत्नी को उसने छोड दिया। दूसरी पत्नी से एक बच्ची है। आरोपी पेशे से मजदूर है पर उसने यूट्यूब पर इस तरह के आवाज बदलने वाले ऐप की जानकारी ली और इसे अपने मोबाइल पर इंस्टॉल किया। इसके बाद से छात्राओं को निशाना बनाना शुरू किया।
कॉलेज के वॉट्सएप् ग्रुप से मिले मोबाइल नंबर
ब्रजेश और इसके दोस्तों ने सीधी जिले के एक सरकारी कॉलेज के वॉट्स एप ग्रुप से छात्राओं के फोन नंबर निकाले थे। इन पर रंजना मैडम बनकर कई बार कॉल कर उन्हें विश्वास में लेते थे। आरोपियों ने बताया कि ये सब तीन महीने से कर रहे थे हालांकि पुलिस को इस पर विश्वास नहीं है।
आईजी बोले पीडित छात्राओं की संख्या अधिक हो सकती है
आईजी रीवा रेंज महेंद्र सिंह सिकरवार से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अभी तक आरोपियों ने 7 छात्राओं से रेप की बात कबूली है पर ये संख्या अधिक भी हो सकती है। इसकी जांच की जा रही है। इस बारे में पुलिस मुख्यालय को अवगत कराया गया है।