एसपी ऑफिस में प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी ने स्वयं के उपर पेट्रोल डालकर की आत्मदाह का प्रयास

जबलपुर. मेरे पति ने मुझे घर से भगा दिया और मेरी सास मुझे परेशान करती है। मुझसे दहेज मांगते हैं। मैं मरना चाहती हूं, मैं डेढ़ वर्ष से परेशान हूं, पुलिस प्रशासन मेरी कोई सुनवाई नहीं कर रहा है। यह कहते हुए जबलपुर के एसपी कार्यालय में एक महिला ने स्वयं पर पेट्रोल से भरा डिब्बा छीना और उसे उचित कार्यवाही का भरोसा दिया।
घटना मंगलवार दोपहर लगभग 1.30 बजे की है। महिला का मंजू तिवारी है जो संजीवनी नगर में रहती है। उसका कहना है कि वह अपनी परेशानी को लेकर संजीवनी नगर थाने से लेकर महिला थाने और एसपी ऑफिस तक गुहार लगा चुकी है। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है। महिला का पति योगेश प्रॉपर्टी डीलर है। उनके 2 बच्चे भी है। बेटी 10 वर्ष की और 6 साल का बेटा है।

मेरे पति ने दूसरी शादी कर ली, मुझे भगा दिया
मंजू ने बताया, ‘11 साल पहले योगेश उर्फ रोहित तिवारी से शादी हुई थी। तब से अब तक दहेज में 15 लाख रुपए दे चुके हैं। बावजूद दहेज के लिए लगातार परेशान किया जा रहा है। नहीं देने पर मारपीट की जाती है। पति ने बच्चों के साथ उसे घर से बाहर निकाल दिया है। इसमें जेठ राकेश भी सपोर्ट कर रहे हैं।महिला ने कहा- पति योगेश ने कुछ साल पहले दूसरी शादी भी कर ली। अब हमें घर से निकाल दिया। परेशान होकर अब आत्महत्या का रास्ता ही बचा है। महिला ने ये भी बताया कि उसका पति एक राजनीति दल से जुड़ा है।