MP में 22 जनवरी को सभी शराब दुकान रहेंगी बंद

उज्जैन. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम से पूरा देश रोमांचित है इसलिए हमने निर्णय लिया है कि 22 जनवरी को ड्राई डे रहेगा। मतलब प्रदेश में 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दिन शराब की दुकाने बंद रहेंगी।
पूरे प्रदेश में ड्राय डे घोषित किया गया है। मुख्यमंत्री मोहन यादन ने उज्जैन में इसकी घोषणा की। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होगा और पूरा देश रोमांचित है। सीएम ने आगे कहा कि हम जन भावनाओं के साथ है इसलिए हमने निर्णय लिया है कि 22 जनवरी को ड्राई डे रहेगा। सीएम ने कहा कि सभी तरह की मादक की दुकाने बंद रहेंगी।