एमपी में कंगाल नगर निगम के 2 ठेकेदारों ने की आत्महत्या, ग्वालियर महापौर ने लौटाई कार

भोपाल. 3 दिसम्बर 2023 को इन्दौर नगरनिगम के ठेकेदार अमरजीतसिंह भाटिया उर्फ पप्पू 65, ने एसिड पीकर जान दे दी है। उससे ठीक पहले दिन जबलपुर नगरनिगम में ठेकेदार भगवानसिंह ठाकुर 55, ने स्वयं गोली मार ली थी। दोनो आत्महत्या की वजह नगर निगम की कंगाली बनी। अमरजीत के 14 करोड़ रूपये का भुगतान अटका हुआ था। वहीं, भगवान सिंह के 70 लाख रूपये फंसे हैं। बेटे के उपचार और अगले माह बिटिया की शादी के तनाव में उन्होंने जान दे दी।
ठेकेदारों के आत्महत्या के बाद प्रदेश के सभी नगरनिगम और निकायों की वित्तीय स्थिति की पड़ताल की। ऐसा पता चला है कि प्रदेश के निकायों की वित्तीय हालत खराब है। विकास काम ठप पड़े हुए है। ग्वालियर महापोरा शोभा सिकरबार ने खराब वित्तीय हालत के चलते गाड़ी लौटा दी। मुरैना की महापौर ने बताया कि नगरनिगम के सारे काम रूके पड़े हैं। करोड़ों का भुगतान अटकनें से ठेकेदार ब्याज पर पैसे लेने को मजबूर है, सिर्फ चहेतों और कमीशन देने वालों के बिल पास हो रहे है।