रीवा में जन आभार यात्रा में मुख्यमंत्री डॉ. यादव का आत्मीय स्वागत
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज रीवा में जन आभार यात्रा में भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत हुआ। विवेकानंद पार्क कालेज चौराहा से जन आभार यात्रा आरंभ हुई। मुख्यमंत्री का ढोल- ढमाकों तथा पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया। फूलों से सजे वाहन में मुख्यमंत्री जन आभार यात्रा में लोगों के बीच पहुंचे। वाहन में उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल, सांसद श्री जनार्दन मिश्र, डॉ. अजय सिंह मुख्यमंत्री के साथ थे।
मुख्यमंत्री का कालेज चौराहे पर छात्र संगठन तथा खिलाड़ियों ने आत्मीय स्वागत किया। स्वागत से अभिभूत मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी का अभिवादन किया। जन आभार यात्रा में मुख्यमंत्री को तलवार भेंट की गई। विवेकानंद पार्क से लेकर सांई मंदिर तक आभार यात्रा मार्ग को गुब्बारों और फूलों से सजाया गया था।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव के प्रथम रीवा आगमन पर उनके स्वागत में जन सैलाब उमड़ा। मुख्यमंत्री का काफिला पहुंचने पर आमजनता ने पुष्प वर्षा करके मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। जन आभार यात्रा में जनसेवा मित्रों तथा पटेल समाज द्वारा मुख्यमंत्री का कालेज चौराहे में सम्मान किया गया।
सरपंच संघ के प्रतिनिधियों तथा कोल समाज के प्रतिनिधियों ने जान टावर के सामने मुख्यमंत्री का ढोल नगाड़ों तथा पुष्पहार से स्वागत किया। रिमझिम बारिश के बीच जन आभार यात्रा में मुख्यमंत्री बौद्ध समाज, कबीर संघ तथा रविदास समाज ने पुष्पवर्षा करके स्वागत किया।
जन आभार यात्रा के मार्ग के घरों से भी आमजनता ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव पर पुष्पवर्षा करके उनका अभिनंदन किया। जन आभार यात्रा में प्रधानमंत्री आवास योजना तथा संबल योजना के हितग्राहियों ने भी मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मानस भवन के सामने मुख्यमंत्री जी का रथ पहुंचने पर भूतपूर्व सैनिकों ने मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया।