MP के कई शहरों में अब तक पेट्रोल पंप खाली हो चुके
भोपाल. देशस में लागू हिट एंड रन कानून में हुए बदलाव का मध्य प्रदेश में जमकर विरोध हो रहा है। कानून के विरोध में प्रदेशभर में बस-ट्रक ड्राइवर हडताल पर है। नए साल के मौके पर जहां लोग घूमने निकले है, वहीं ट्रांसपोर्ट्रस की हडताल का असर पेट्रोल पंपों पर भी पड गया है। टेंकों पर पेट्रोल न पहुंच पाने के डर से लोग लंबी-लंबी कतारों में लगाकर अपने वाहनों में पेट्रोल-डीजल भरवाने पहुंच रहे है जिसमें उन्हें खासा परेशान होना पड रहा है। लोगों की इस घबराहट का नतीजा ये हुआ कि कई शहरों में अब तक पेट्रोल पंप खाली हो चुके है। साथ ही इस आपदा को अवसर बनाते हुए कई पेट्रोल पंप संचालक उपभोक्ताओं की जेब पर डाका डालना शुरू कर दिया है। इसे लेकर प्रशासन हरकत में आ गया है।
इस संबंध में भोपाल कलेक्टर आशीष सिंह जिलेवासियों को अनावश्यक परेशान न होने की सलाह दी है। कलेक्टर भोपाल ने ट्वीट करते हुए कहा कि भोपाल जिले में पेट्रोल एवं डीजल की पर्याप्त आपूर्ति है। सभी जिले वासियों से अनुरोध है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और अनावश्यक परेशान न हों। जिले में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त आपूर्ति है जो सुचारू रूप से जारी रहेगी।