गुना बस हादसे में एक और बड़ा एक्शन, इन 3 जिम्मेदारों पर भी केस दर्ज

भोपाल. मध्य प्रदेश के गुना जिले में बुधवार रात को डंपर और यात्री बस के बीस हुई आमने सामने की भीषण टक्कर के बाद 40 लोगों से भरी बस में आग लगने से 13 लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई थी। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दोषियों पर सख्त एक्शन लेने की बात कही। इसके बाद गुना कलेक्टर, एसपी और परिवहन कमिश्नर समेत जिलेभर के अन्य जिम्मेदार अफसरों को हटा दिया गया है। अब इस मामले में एक और कार्रवाई की गई है।
हादसे के बाद एक्शन में आई पुलिस ने दुर्घटना ग्रस्त डंपर चालक, बस मालिक और बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बता दें कि ये मामला बजरंगगढ थाना पुलिस द्वारा दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी ने घटना की एफआईआर दर्ज कराई है। घटना में तीन लोगों को आरोपी बनाया गया है जिसमें बस के मालिक भानूप्रताप सिंह सिकरवार का नाम भी शामिल है। उन पर अनियमित्ताएं बरकर बस परिवहन कराने का केस दर्ज किया गया है।