इंदौर में फिर सामने आया कोरोना मरीज, नए वैरियंट के चार संक्रमित

इंदौर. देशभर में बढ रही कोरोना मरीजों के संख्या के बीच शहर में नए मरीज सामने आ रहे है। सोमवार को 55 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव आ गई है। इस माह में अब तक कोरोना के चार नए मरीज सामने आ चुके है। वर्तमान में शहर में सक्रिय मामलों की संख्या केवल एक ही है। क्योंकि 18 दिसंबर को पॉजिटिव आया था वह दोबारा जांच में नेगेटिव आ गया है। आईडीएसपी के नोडल अधिकारी डॉ. अमित मालाकार के अनुसार सोमवार को विजय नगर निवासी 55 वर्षीय महिला पॉजिटिव मिली है।
महिला और उसके पति दोनों को हल्का बुखार होने के बाद परीक्षण के लिए गए थे जिसमें पुरूष की रिपोर्ट नेगेटिव और महिला की पॉजिटिव आई थी। यह दोनों एक शादी में शामिल होने के लिए जा रहे थे। जिला महामारी विशेषज्ञ डॉ. अंशुल मिश्रा ने बताया कि महिला को होम आइसोलेशन में रखा है और लगातार निगरानी में रखा है।