PM आवास योजना अंतर्गत 19 हितग्राहियों को आवास आवंटन

ग्वालियर – प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत मानपुर-2 योजना की प्रतिक्षा सूची में शामिल मलिन बस्ती के 19 हितग्राहियों को आज लॉटरी पद्धति से आवास आवंटन की कार्यवाही की गई। आवास आवंटन प्रक्रिया के दौरान मेयर इन काउंसिल के सदस्य अवधेश कौरव, अपर आयुक्त आरके श्रीवास्तव, अपर आयुक्त वित्त श्रीमती रजनी शुक्ला, सिटी प्लानर पवन सिंघल, नोडल अधिकारी अरविंद चतुर्वेदी, सहायक नोडल मनीश यादव उपस्थित रहे।