टीचर से 2 माह से कर रहा था छेड़खानी, विरोध करने पर हत्या की दी धमकी, पुलिस दे रही हैं दविश
ग्वालियर. डीडी नगर स्थित स्कूल में शिक्षिका के साथ छेड़खानी हुई है। इसकी शिकायत महाराजपुरा स्थित थाने में की गयी है। इस घटना को मनचले ड्रायवर ने इस हरकत को अंजाम दिया है। शिक्षिका ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दे डाली। घटना महाराज पुरा थाना क्षेत्र के डीडीनगर की है। घटना का पता चलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी को पकड़ने के लिये घर पहुंची तो वह पुलिस के पहुंचने से पहले ही फरार हो गया। फिलहाल पुलिस गिरफ्तारी के लिये उसके संबंधित ठिकानों पर दविश दे रही है।
क्या है पूरा मामला
ग्वालियर के आमखो विजय नगर में रहने वाली 21 वर्षीय युवती डीडी नगर स्थित एक निजी स्कूल में शिक्षिका है। बीते रोज जब वह स्कूल पहुंची तो स्कूल का वाहन चलाने वाले गुरूदेव सिंह ने शिक्षिका से अभद्रता करते हुए छेड़छाड़ कर दी। जब शिक्षिका ने विरोध किया, तो आरोपी ने शिक्षिका को जान से मारने की धमकी देकर धमकाने लगा। धमकी का शिकार पीडि़ता ने इसकी सूचना परिजनों को दी और थाने जा पहुंची। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी।
पहले भी कर चुका छेड़खानी
पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि इससे पहले भी 2 महीने पहले आरोपी ने उसे परेशान कर अभद्रता करता था। जिसकी शिकायत उसने स्कूल के डायरेक्टर से की थी। लेकिन उस पर कोई भी कार्यवाही नहीं की गयी जिससे उसका हौंसला और बुलंद हो गया।
पुलिस बोली
महाराजपुर थाना प्रभारी हितेंद्र सिंह राठौड़ कहना है कि थाने पर आकर एक शिक्षिका ने चालक द्वारा उसके साथ छेड़छाड़ करने की शिकायत की है। पीड़िता की शिकायत पर आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।