DRDE में स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत स्वच्छता आयोजन रैली का
ग्वालियर डीआरडीओ मुख्यालय से प्राप्त दिशा निर्देशों के अनुसार रक्षा अनुसंधान तथा विकास स्थापना में 12 दिसंबर को स्वच्छता पखवाड़ा के ‘सोशल बज डे’ के अंतर्गत स्वच्छता रैली निकाली गयी। इस स्वच्छता रैली को हरी झंडी डी.आर.डी.ई. ग्वालियर के निदेशक डॉ. एम. एम. परीडा ने दिखाई एवं रैली का नेतृत्व किया। रैली में बड़ी संख्या में डी.आर.डी.ई. के वैज्ञानिक, अधिकारी, कर्मचारी एवं शोध छात्र-छात्रायें सम्मिलित हुए। यह रैली डी.आर.डी.ई. के परिसर से आरंभ होकर आरोग्यधाम अस्पताल के सामने से निकलती हुई विश्वविद्यालय चौराहे तक गयी।
रैली में स्वच्छता जागरूकता से संबंधित पोस्टर एवं बैनर प्रदर्शित किए गए थे। रैली का उद्देश्य नागरिकों में स्वच्छता जागरूकता को बढ़ावा देना था। 13 दिसंबर को ‘प्रतियोगिता दिवस’ के अंतर्गत डीआरडीई के कर्मचारियों के लिए चित्रकला, निबंध, वाद-विवाद एवं स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा। दि. 14 दिसंबर 2023 को ‘परस्पर संवाद’ के अंतर्गत डीआरडीई के कर्मचारियों के लिए आपसी विचार विमर्श एवं संवाद का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सफाई और स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए अभिनव विचारों को साझा किया जएगा।
15 दिसंबर को ‘पुरस्कार वितरण दिवस’ के अंतर्गत निदेशक महोदय के करकमलों से विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता अधिकारियों/कर्मचारियों को पुरस्कार प्रदान किए जायेंगे एवं पूरे पखवाड़े के विस्तृत रिपोर्ट डीआरडीओ मुख्यालय को प्रेषित की जाएगी।