ग्वालियर में स्मार्ट मीटर लगेंगे, बिजली विभाग के इंजीनियर को दी जाएगी ट्रेनिंग
- December 13 2023
ग्वालियर. शहर में बिजली कंपनी द्वारा अगले साल स्मार्ट मीटर लगाने की शुरुआत की जाएगी। पहले चरण में प्रमुख व्यावसायिक इलाकों की दुकानों में भी स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। इसके लिए मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के इंजीनियरों को प्रशिक्षण देगी। इसके लिए तैयारी शुरू हो गई है। इंजीनियर को ट्रेनिंग दी जाएगी।