28 लाख रूपये चांदी आरपीएफ ने स्टेशन से पकड़ी, मथुरा से बिना बिल की चांदी को सागर ठिकाने लगाने जा रहे थे
ग्वालियर. रविवार की शाम आरपीएफ की टीम को मिली सूचना पर 3 यात्रियों को लाखों रूपये के चांदी के गहने के साथ गिरफ्तार किया है। चांदी के साथ पकड़े गये 3 युवकों ने बताया कि वह यूपी के रहने वाले हैं। यह 2 नम्बर की चंादी को तस्करी कर सागर ले जा रहे थे। बरामद किये गये चांदी के आभूषणों की कीमत 38 लाख रूपये से अधिक बताई जा रही है। आरपीएफ पुलिस ने मामले की जानकारी राज्य कर व जीएसटी विभाग को दे दी है। सोमवार को विभाग इस बिना बिल की चांदी पर जुर्माने की कार्यवाही करेगा।
क्या है पूरा मामला
ग्वालियर आरपीएफ थाने के एसआई रविंद्र राजावत ने बताया है कि एएसआई देवेश कुमार द्वारा सूचना प्राप्त हुई थी कि गाड़ी क्रमांक 22182 गोंडवाना एक्सप्रेस के कोच नंबर S-2 में आगरा ग्वालियर के बीच तीन व्यक्ति बिना दस्तावेज के भारी मात्रा में चांदी के गहने के साथ यात्रा कर रहे हैं। सूचना की तफ्तीश करने के लिए गाड़ी प्लेटफार्म पर आने के बाद तीनों यात्रियों को हिरासत में ले लिया गया। जब तीनों व्यक्तियों की तलाशी ली गई तो उनके कंधों पर टंगे पिट्ठू बैग में 10 प्लास्टिक के थैलों में चांदी के आभूषण भरे हुए थे तौल करने पर चांदी के आभूषणों का वजन 59 किलो 821 ग्राम निकला। जब तीनों से चांदी के आभूषण के दस्तावेज मांगे गए तो वह कोई भी दस्तावेज पेश नहीं कर सके जिस पर पुलिस ने चांदी के आभूषण जप्त किए गए। बरामद जब किए गए आभूषणों की कीमत 38 लाख 35 हजार रूपए बताई जा रही है।
मथुरा से सागर जा रहे थे तस्कर
गिरफ्तार तीनों युवकों की पहचान 51 वर्षीय राजवीर सिंह पु़त्र डूंगर सिंह निवासी तगढ़ी जिला हाथरस यूपी, 38 वषीर्य सियाराम निवासी अंतगाडी यूपी, 23 वर्षीय शाहिद मान निवासी हाथरस यूपी के रूप में हुई है। पूछताछ करने पर तीनों ने बताया है कि वह हाथरस यूपी से पहले मथुरा ट्रेन के द्वारा पहुंचे थे। मथुरा से चांदी लेकर ट्रेन से सागर डिलीवरी करने जा रहे थे।