पोलियो की दवा पिलाकर पल्स पोलियो अभियान का मंत्री, कलेक्टर व जनप्रतिनिधियों ने किया शुभारंभ
ग्वालियर – पल्स पोलियो अभियान 10 से 12 दिसम्बर तक का संचालन ग्वालियर कलेक्टर श्री अक्षय कुमार के निर्देशन में किया जा रहा है । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ग्वालियर डॉ.आरके राजौरिया ने बताया कि रविवार 10 दिसम्बर को ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने सिविल अस्पताल हजीरा ग्वालियर में जन्म से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाकर पोलियो अभियान का शुभारंभ किया ।
इस अवसर पर सिविल अस्पताल के प्रभारी डॉ. प्रशांत नायक एवं अन्य चिकित्सक उपस्थित थे। वहीं कलेक्टर ग्वालियर अक्षय कुमार सिंह एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने गोले के मंदिर चौराहे के पास बने पोलियो बूथ पर बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई , कलेक्टर ने मौके पर अधिकारियों को निर्देशित किया की आज के दिन बूथ कवरेज बढ़ाया जाये ट्रांजिट टीम बस स्टैंड, निर्माणधीन मकानो में काम करने वाले मजदूरों के बच्चों, ईंट भट्टों, पहुंच विहीन एरिया आदि में बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाये जिले में कोई भी बच्चा पोलियो की दवा पिये बिना न रहे यह सुनिश्चित करें।