महापौर ने लोकमंत्रणा में सुनी आमजन की समस्यायें, दिए निराकरण के निर्देश

ग्वालियर -महापौर डॉ. सिकरवार ने लोकमंत्रणा में सुनी आमजन की समस्यायें, दिए निराकरण के निर्देश- महापौर डॉ. शोभा सिकरवार ने आज महापौर लोकमंत्रणा निगम मुख्यालय के बैठक सभागार में आयोजित कर आमजन की समस्याओं को सुनकर उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण किया एवं कुछ समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को
लोकमंत्रणा में वार्ड 24 काली माता मंदिर के पास निवासी श्रीमती अफसरी बेगम ने बताया कि उनके पति को स्वर्गवास होने के बाद कल्याणी पेंशन आज तक स्वीकृत नहीं हुई है। महापौर डॉ. सिकरवार ने निगम के जनकल्याण अधिकारी को पेंशन स्वीकृत करने के निर्देष दिए। जिस पर जनकल्याण अधिकारी ने त्वरित कार्यवाही करते हुए अफसरी बेगम को पेंशन स्वीकृति का आदेश दिए और अफसरी बेगम खुषी खुषी घर गईं। वार्ड 60 सिंधिया नगर निवासियों ने सिंधिया नगर की नियमित साफ सफाई, कचरा गाडी और स्ट्रीट लाईट के संबंध में अपना आवेदन महापौर डॉ. सिकरवार को दिया। जिस पर उन्होंने शीघ्र कार्यवाही के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देष दिए। साथ ही वार्ड 15 गदाईपुरा निवासी अजय ने आवेदन देते हुए बताया कि हजीरा इंटक मैदान में चौपाटी खानपान की दुकानें बन चुकी हैं उन्होंने दुकानों का आवंटन किए जाने के लिए कहा। जिस पर महापौर डॉ. सिकरवार ने उक्त संबंध में उपायुक्त राजस्व को आवश्यक कार्यवाही के लिए निर्देशित किया। इसके साथ ही अनेक आवेदन महापौर लोकमंत्रणा में आये जिसको सुनते हुए महापौर डॉ. सिकरवार ने सभी आवेदनों के शीघ्र निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।