विवेकानंद नीडम ROB अधूरा होने की वजह से 3 किमी का चक्कर काट रहे वाहन चालक

ग्वालियर. न्यू सिटीसेंटर को नाका चंद्रवदनी से शहर के विस्तारित क्षे़त्र को जोड़ने के लिये बनाये जा रहे विवेकानंद नीडम रेल ओवरब्रिज (ROB) जिसे 2 साल यानी दिसम्बर 2019 तक निर्माण कार्य पूरा होना था। लेकिन 6 वर्षो के बीत जाने के बाद भी रेलवे अपने हिस्से के ROB का काम पूरा नहीं कर सकी है। इसका खमियाजा लगभग 1.50 लाख की आबादी भुगत रही है। ROB का काम अधूरा होने की वजह से झांसी रोड व नाका चंद्रवदनी से होकर आने वाला ट्रैफिक न्यू कलेक्ट्रेट व सिरोल के लिये नहीं निकल पा रहा है। ऐसे लोगों को एजी पुल से होकर जाना पड़ रहा है। इसमें 3 किमी अतिरिक्त चक्कर काटना पड़ रहा है। यदि एक माह के अंदर रेलवे अपना काम पूरा कर देती है तो पीडब्ल्यूडी के ब्रिज शाखा को अपने हिस्से का काम पूरा करने में कम से कम 4 महीने का समय लगेगा । इस तरह यदि बिना रूके काम चला तो 5 महीने के बाद ही विवेकानंद नीडम ROB बनकर तैयार हो जायेगा।

आरओबी निर्माण कार्य की लेटलतीफी के लिये डिप्टी सीई जिम्मेदार
रेलवे ROB के निर्माण के काम की मॉनीटरिंग की जिम्मेदारी डिप्टी सीई चंद्रजीत सारंग के पास है। लेकिन निर्माण ऐजेंसी से बेहतर तरीके से सामंजस्य व दबाव बनाकर उससे समय पर रेलवे अपने हिस्से का निर्माया राने में सारंग असफल रहे। 30 जून को गर्डर की लांचिंग की गयी थी। लेकिन गर्डर का साइज कुछ छोटा रह गया था। जिसके चलते दो दिन में ही उतार लिया गया। अब 5 महीने से अधिक हो चुके हैं। लेकिन डिप्टी सीई गर्डर लांच नहीं करा पाये।
आरओबी की लम्बाई 970 मीटर
चौड़ाई -24 मीटर
लागत -57 करोड़ रूपये
काम शुरू हुआ अक्टूबर 2017
निर्माण पूरा होना था दिसम्बर-2019
8 गर्डर एम्सेबल, ब्लॉक मिलने का इंतजार
विवेकानंद ROB पर 8 गर्डर लांच किये जाने हैं जो एसेंबल हो चुके हैं। एक गर्डर का वजन लगभग 40 टन है। लेकिन इन गर्डर का साइज छोटा पड़ गया था जिसे अब ठीक कर फिर से लांचिंग के लिये क्रेन मशीन स्टॉप पर पहुंच चुकी है। रेलवे के अतधिकारियों ने पहले जुलाई 2023 तक अपने हिस्से का जबकि पीडब्ल्यूडी ने अपने हिस्सिे का काम सितम्बर 2023 तक पूरा करने की बात कही थी। लेकिन अब मई-जून तक ही आरओबी का काम पूरा करने का दावा कर रहे हैं। रेलवे गर्डर लांचिंग के बाद स्लैब डालने का काम करेगी जिसमें एक से डेढ़ माह का वक्त लग सकता है।
ब्लॉक मिलते ही गर्डर होंगे लांच
थ्ववेका नीडम पर बनने वाले आरओबी पर गर्डर लांचिंग की पूरी तैयारी है। ब्लॉक मिलने के बाद गर्डर लांच किया जायेगा। मनोजकुमार सिंह, पीआरओ, झांसी मण्डल