मोतीमहल परिसर में यातायात सुगम हो इसलिये बैंक के सामने की दीवार तोड़ी
ग्वालियर. मोतीमहल परिसर स्थित SBI बैंक के सामने से निकली सड़क के विस्तार के लिये नगरनिगम ने सोमवार को तुड़़ाई नगर निगम की टीम कर रही है। जेसीबी ने पहले मोतीमहल गेट के बाहर बनी दीवार को तुड़ाई की। यहां पर इसमें एक पेड़ भी गिर पड़ा फिर जेसीबी की मदद से गेट के बगल का बने स्ट्रक्चर के कुछ हिस्से को तोड़ने का काम किया। निगम ने उक्त मार्ग के सौंदर्यीकरण के लिये काम शुरू किया है। यहां पर लोक निर्माण विभाग के ऑफिस और जगह का भी उपयोग जायेगा।
उसमें पार्क और फब्बारे लगाये जायेंगे और इसके साथ ही गेगट के स्थान पर एक टापू जैसा बनाया जायेगा। इसमें ट्रैफिक सुचारू रूप से चल सकेगा और जाम की स्थिति नहीं बनेगी।