ग्वालियर राजीव प्लाजा के सामने पानी की लाइन फूटी, दिनभर रहा ट्रैफिक जाम

ग्वालियर. राजीव प्लाजा के सामने सोमवार को जयेंद्रगंज पानी की टंकी से निकली डिस्ट्रीब्यूशन लाइन को सुधारने का काम दिनभर किया गया। इसके चलते ट्रैफिक जाम रहा। ट्रैफिक पुलिस जाम रहा। ट्रैफिक पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ऊंट पुल और जयेंद्रगुंज और नदी गेट वाले रास्ते पर बेरिकेड्स लगाकर बडे वाहनों को रोक दिया। यह काम शाम 5 बजे तक चलता रहा। सहायक यंत्री महेंद्र प्रसाद अग्रवाल का कहना है कि 10 इंच पानी की लाइन के लीकेज को ठीक कर दिया है।