मुरैना में यूरिया से बनाया जा रहा था दूध, एसडीएम ने 5 डेयरियों को किया सील
विजयपुर. मुरैना में दूध डेयरी पर घी, दूध, पनीर में जमकर मिलावट की जा रही है। इसे देखते हुए कलेक्टर संजय कुमार ने घी-दूध में मिलावट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे जिसके पालन में गुरूवार को विजयपुर एसडीएम नीरज शर्मा ने इकलोद गांव में दूध डेयरी पर छापामार कार्रवाई की है। कार्रवाई के दौरान घरों में संचालित दूधर डेयरी पर मिलावटी सामान पाया। यहां यूरिया खाद से दूध बनाने के उपयोग में आने वाला समान बरामद किया गया। एसडीएम ने पांच दूध डेयरियों को सील करके फूड विभाग टीम को मौके पर बुलाया और सैंपलिंग के बाद कार्रवाई शुरू की।
कलेक्टर की लोगों से अपील
कलेक्टर संजय कुमार ने मिलावटखोरों के खिलाफ कडा एक्शन लेने के लिए बीते दिन लोगों से अपल की जहां भी मिलावट का कारोबार चल रहा है उसकी सूचना गोपनीय तरीके से फोन पर दे सकते है। सटीक सूचना देने वाले को इनाम भी दिया जाएगा। इसका असर हुआ कि किसी व्यक्ति ने कलेक्टर संजय कुमार को फोन करके सूचना दी। कहा इकलौद गांव में घरों में संचालित पांच अलग-अलग दूध डेयरी पर मिलावट का कारोबार चल रहा है।