VIDEO CALL पर बात करते-करते न्यूड हुई युवती, वीडियो एडिट करत व्यापारी को किया ब्लैकमेल

ग्वालियर. वीडियो कॉल पर बात करते-करते हुए युवतियों का न्यूड हो जाना बड़ी आम सी बात होती जा रही है। इसके शिकार वह लोग हो रहे हैं जिन्हें इसकी जानकारी नहीं होती है। वैसे तो वीडियो कॉल उन्हीं के अटेण्ड करना चाहिये जिन्हें आप जानते हैं। लेकिन एक वीडियो कॉल पर शहर के व्यापारी को फंसा लिया गया है। अभी हाल ही में एक व्यापारी को युवती ने वीडियो कॉल किया और कुछ ही देर में युवती न्यूड चैट करने लगी। इसके बाद एक युवक को कॉल आया और उसने एक एडिट वीडियो के आधार पर युवती के शिकायत करने की बात कहकर बात की। व्यापारी घबरा गया तो युवक ने कुछ रूपये उसके अकाउंट में डालने की बात कहीं। एक बार व्यापारी ने रूपये ट्रांसफर कर दिये। लेकिन बार-बार ब्लैकमेलिंग से तंग आकर व्यापारी ने पुलिस थाने में शिकायत की है।
क्या है पूरा मामला
शहर के कंपू स्थित नया बाजार निवासी एक व्यापारी पर दो दिन पहले फेसबुक आईडी पर माधवी नाम की युवती की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई। दोस्ती स्वीकार करते ही मैसेंजर पर युवती के मैसेज आए। युवती काफी ओपन बातचीत कर रही थी और उसने उनका मोबाइल नंबर ले लिया। कुछ देर बाद युवती का उनके मोबाइल पर VIDEO कॉल आया। कॉल अटेंड करते ही युवती उनसे रोमांटिक बातचीत करने लगी और कुछ ही देर बाद अपने कपड़े उतार दिए। बातों में फंसा कर व्यापारी के कपड़े भी उतरवा लिए।
इसके बाद कॉल कट हो गया और कुछ देर बाद एक युवक का कॉल आया और खुद को पुलिस बताकर उसकी शिकायत का हवाला दिया और 20 हजार रुपए की मांग की। नहीं तो उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। बदनामी से बचने के लिए व्यापारी ने उन्हें शुरुआत में दो हजार रुपए पेमेंट कर दिया।
बार-बार कर रही थी ब्लैकमेल
2000 रूपये देने के बाद उसी युवक का एक बार फिर से कॉल आया और अब 10 हजार रूपये की मांग की गयी। दोबारा कॉल आते ही व्यापारी समझ गया कि वह ब्लैकमेलर्स के जाल में फंस गया है। रूपये देने के बाद भी वह उसे ब्लैकमेल करना बंद नहीं करेंगे। इस पर उसने कुछ समय मांगा और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और इसी बीच ब्लैकमेलर का कॉल दोबारा आया। पुलिस कर्मियों ने काल करने वाले की अच्छी खबर ली तो ब्लैकमेलर ने कॉल काट दिया।
पुलिस की चेतावनी के बाद राहत की ली सांस
पुलिस के द्वारा फटकार के बाद व्यापारी के पास दोबारा कॉल नहीं और व्यापारी ने राहत की सांस ली और अ बवह साइबर सेल में शिकायत दर्ज करायेंगे।