GWALIOR में धीमी वोटिंग को लेकर कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह और विधायक प्रवीण पाठक में जमकर बहस
ग्वालियर. मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग का खत्म हो चुका है लेकिन अभी भी कई पोलिंग बूथों पर लंबी-लंबी लाइनें लगी हुई है। और मतदाता अपनी बारी का इंतजार कर रहे है। ग्वालियर दक्षिण विधानसभा के एक पोलिंग बूथ पर भी मतदाताओं की लंबी कतार लगे होने के कारण कांग्रेस विधायक व कलेक्टर के बीच जमकर बहस हुई। इस दौरान दोनों के बीच जमकर वाद विवाद हुआर और गहमा-गहमी का माहालै बन गया।
कंग्रेस प्रत्याशी और कलेक्टर में जमकर बहस हुई
ग्वालियर दक्षिण विधानसभा से मौजूदा विधायक और कांग्रेस प्रत्याशी प्रवीण पाठक और कलेक्टर अक्षय कुमार के बीच जमकर बहस हुई। विधानसभा क्षेत्र के एक पोलिंग बूथ पर मतदाताओं की लंबी-लंबी लाइन लगे होने के कारण इस बहस की शुरूआत हुई और कलेक्टर अक्षय कुमार और प्रवीण पाठक एक दूसरे से उलझ गए। वीडियो में दोनों ही एक दूसरे पर झल्लाते हुए नजर आ रहे है और इस दौरान कांग्रेस प्रत्याशी प्रवीण पाठक ने कलेक्टर से ये तक कह दिया कि कितनी भाजपा की बजाओगे कलेक्टर साहब। जिस पर कलेक्टर और नाराज हो गए और बहस बढ गई।
मतदाताओं ने कहा 2 बजे से लाइन में खडे है
बताया गया है कि इस पोलिंग बूथ पर बेहद धीमी गति से मतदान चल रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि वक्त खत्म होने के बाद भी पोलिंग बूथ पर बडी संख्या में मतदाता लाइन में खडे होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे है। बहस के दौरान बार-बार कांग्रेस प्रत्याशी प्रवीण पाठक ने कलेक्टर के सामने लोगों से पूछा कि आप कितने बजे से लाइन में लगे है तो उन्होंने जवाब दिया 2 बजे से। जिससे आप खुद अंदेशा लगा सकते है कि इस बूथ पर कितनी धीमी गति से मतदान हो रहा होगा।