मुरैना के सबलगढ़ में सबसे अधिक 76% मतदान, मुरैना में अधेड़ को मारी गोली और मुरैना में 68.27% हुआ मतदान

मुरैना. शुक्रवार की शाम 6 बजे के बाद मतदान खत्म हो गया। जिले में कुल 68.27 प्रतिशत मतदाताओं ने मताधिकारी का इस्तेमाल किया हे। इसमें पुरूषों का प्रतिशत 70.61 रहा तो महिलाओं का 67.70 प्रतिशत रहा। शाम 6 बजे मतदान समाप्त कर दिया गया। ईवीएम मशीनों को मुरैना शहर के बड़ोखर स्थित शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में लाया जा रहा है और देर रात तक यह क्रम जारी रहेगा।
मुरैना में कुल 6 विधानसभा सीटों पर कितने प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया है। मुरैना विधानसभा में 64.46 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया है। सुमावली विधानसभा में 72.50 प्रतिशत मतदान हुआ है। जौरा विधानसभा में 70.26 प्रतिशत मतदान हुआ है। सबलगढ़ विधानसभा में कुल 76.00 प्रतिशत मतदान हुआ है। दिमनी विधानसभा जो कि सबसे हॉटसीट वाली विधानसभा है। जिससे केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्रसिंह तोमर चुनाव लड़ रहे हैं। वहां कुल 66.18 प्रतिशत मतदान हुआ है। वहीं, एससी सीट वाली अम्बाह विधानसभा में कुल 60.55 प्रतिशत मतदान किया गया है।

मुरैना शहर में युवक को मारी गोली

मुरैना शहर में कोतवाली क्षेत्र के गणेशपुरा में 2 नंबर शासकीय स्कूल के पास पूर्व सरपंच हेम सिंह गुर्जर, निवासी बिचौला गांव अपने घर जा रहे थे। उसी समय आरोपी देशराज गुर्जर और उसके साथियों ने जान से मारने की नियत से उनके ऊपर फायरिंग कर दी जिससे एक गोली उनके पैर में जा धंसी। उसी समय मुरैना विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी रघुराज कंषाना के समर्थक मौके पर पहुंचे तथा वे उन्हें लेकर जिला अस्पताल मरैना लाए।

हेम सिंह के पैर में गहरा जख्म होने व जान को खतरा होने के कारण जिला चिकित्सालय के चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार कर उनको ग्वालियर स्थित जयारोग्य चिकित्सालय में रेफर कर दिया है। हेम सिंह गुर्जर ने बताया कि कांग्रेस प्रत्याशी दिनेश गुर्जर के बेटे देशराज गुर्जर और उनके साथियों ने रास्ते में उसको गोली मारी है। गोली सीधे उसकी जांघ में जाकर लगी है। जिससे उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है। मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा। शाम पांच बजे तक सभी विधानसभा सीटों पर 64.76 फीसदी मतदान हो चुका है। इसके साथ ही मुरैना के दिमनी विधानसभा क्षेत्र में फायरिंग भी हो गई। यहां बता दें कि केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर प्रत्याशी हैं।