स्वतंत्र, निष्पक्ष व निर्विघ्न चुनाव के लिये 26 आपराधिक तत्वों को किया जिला बदर
13 लोगों को पौधे रोपने और संबंधित थाने में हाजिरी देने के आदेश
ग्वालियर / जिले में विधानसभा आम निर्वाचन स्वतंत्र, निष्पक्ष, निर्विघ्न एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से आपराधिक तत्वों के खिलाफ जिला प्रशासन व पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की गई है। इस कड़ी में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी अक्षय कुमार सिंह ने 26 आदतन अपराधियों को मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम की धाराओं के तहत जिला बदर करने के अलग-अलग आदेश जारी किए हैं। साथ ही 13 लोगों को पौधे रोपने और संबंधित पुलिस थाने में हाजिरी के आदेश दिये गए हैं।
जिला बदर किये गये अपराधी को जिले से बाहर जाने के बाद हर माह अपने निवास स्थान की सूचना रजिस्टर्ड डाक से संबंधित पुलिस थाने को अनिवार्य रूप से देनी होगी। इसी तरह सदाचार बरतने के लिए पौधे रोपने व उनकी रखवाली के आदेश जिन अपराधियों को दिए गए हैं उन्हें निर्धारित तारीख को संबंधित पुलिस थाने में अपनी हाजिरी देना होगी।
आदतन अपराधी यूनिस खान निवासी धोबीघाट गेंडेवाली सड़क, मनोज उर्फ मोनू उर्फ सोनू गुर्जर निवासी ग्राम सिरोल व कालीचरण उर्फ काली बघेल निवासी ग्राम हुरावली को 4 माह की अवधि के लिये जिला बदर करने का आदेश दिया गया है। इनके अलावा आदतन अपराधी केशव चौहान निवासी काशीपुर, बेटू उर्फ आशीष अग्रवाल निवासी ग्वालियर, श्रीनिवास गुर्जर निवासी ग्राम सिरसा व आकाश बाल्मीकि निवासी इमलीनाका सिकन्दर कम्पू को तीन माह के लिये जिला बदर किया गया है।
इन्हें देनी होगी थाना हाजिरी और पौधे भी रोपने होंगे
आदतन अपराधी भूपेन्द्र सिंह गुर्जर निवासी गुढी गुढा का नाका लश्कर, धर्मवीर गुर्जर निवासी ग्राम बड़ोरी, वीरू उर्फ वीरेन्द्र उमरैया निवासी पूजाविहार कॉलोनी आपागंज, सरनाम सिंह उर्फ सुन्ना निवासी ग्राम जखारा, कन्हैया उर्फ कृष्णा राय निवासी राय कॉलोनी पुरा घासमंडी, अतर सिंह किरार निवासी ग्राम बरौआ, रामनाथ गुर्जर निवासी ग्राम बेहट, नरेश सिंह गुर्जर निवासी ग्राम फूले का पुरा, दौलतराम सिंह उर्फ दौलतिया निवासी ग्राम फूले का पुरा, जयंत सिंह रावत निवासी चांदपुरा डबरा, पपोली उर्फ खुरखुरा निवासी पनिहार व हलके उर्फ रमजी निवासी ग्राम पथरोटा को फलदार व छायादार पौधे रोपने और रोपे गए पौधों के रख-रखाव व रखवाली करने के आदेश दिए गए हैं। आरोपियों को संबंधित पुलिस थानों में हाजिरी भी देनी होगी।