ग्वालियर में राष्ट्रीय समानता दल के प्रत्याशी पर चली गोली
ग्वालियर. ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा से राष्ट्रीय समानता दल के प्रत्याशी पर गोली चली। वह क्षेत्र में प्रचार कर घर लौट रहे थे इसी दौरान जब वह अपने घर के पास पहुंचे तो गोली चली। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंची। यहां से एक राउंड भी मिला है। पुलिस ने इसे जब्त कर लिया है। चुनावी माहालै में गोलीबारी की यह दूसरी घटना है। इससे पहले बहोडापुर इलाके में दो पक्ष चुनावी रंजिश के चलते आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में गोलीबारी हुई।
ग्वालियर ग्रामीण विधानसाा से राष्ट्रीय समानता दल के प्रत्याशी जीवन कुशवाह रात को क्षेत्र में चुनाव प्रचार करने के बाद घर लौट रहे थे। जीवन ने बताया कि ज बवह घर के पास पहुंचे तो यहां उनके साथी कार्यकर्ता खाना ख रहे थे। यहां जब पहुंचे तो अचानक किसी ने गोली चलाई। गोली टीनशेड में लगी। गोली किसने चलाई, क्यों चलाई यह पता नहीं लग सका है। पुलिस को सूचना दी गई तो यहां पुलिस पहुंची। पुलिस ने कारतूस जब्त कर लिया है।