सड़क पर कहर बनी रफ्तार, अनियत्रित कार लहराते हुए नाले में जा गिरी, एयरबैग के खुलने से बची जान
ग्वालियर. मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात को कलेक्ट्रेट रोड़ मेट्रो टॉवर के पास की है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने कार सवारों को बाहर निकाला और घटना की जानकारी पुलिस को दी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। आधी रात को एक तेज रफ्तार कार अचानक बेकाबू हो गयी। कार की रफ्तार इतीनी कि वह सड़क पर लहराते हुए फुटपाथ से टकराते हुए सड़क किनारे नाले में जा गिरी। नाले में गिरते ही कार के एयरबैग खुल गये और ड्रायवर व अन्य सवारों की जान बच गयी है।
क्या है पूरा मामला
शहर के कलेक्ट्रेट एरिया से सिटी सेंटर की तरफ से आ रही फोर्ड कंपनी की कार नंबर MP07 CG-0354 काफी तेज रफ्तार में आ रही थी। जब वह मेट्रोटॉवर के पास पहुंची तो अनियंत्रित हो गई और वाहन चालक ने कार को नियंत्रित करने का प्रयास किया, इस दौरान कार पलटने से बची और नाले में जा घुसी। नाले में घुसने के चलते कार पेड़ से टकराने से बच गई और कार के एयरबैग खुलने से चालक व उसके साथी को चोटें नहीं आर्इं। वहां से निकल रहे लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और कार में फंसे युवकों को बाहर निकला। कार सवार बाहर आते ही वहां से खिसक गए। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
रजिस्ट्रेशन नम्बर से पता चला कार ऑनर
हादसे के बाद पुलिस ने क्रेन से कार निकलवाकर थाना पहुंचाया है और साथ ही कार के रजिस्ट्रेशन नम्बर को सर्च किया तो कार ठाठीपुर थाना क्षेत्र के सुरेश नगर स्थित तिकोनिया पार्क निवासी मनोज दिवाकर के नाम से रजिस्टर्ड बताई जा रही है। नम्बर के आधार पर पुलिस कार मालिक से संपर्क करने में जुट गयी।
क्रेन से निकालनी पड़ी कार
तेज रफ्तार होने पर जब कार गिरी तो उसके आगे का पूरा हिस्सा नाले में फंस गया था। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों ने कार को नाले से निकालने का प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हो सके। इसके बाद कार को निकालने के लिए क्रेन को बुलाना पड़ी। क्रेन की मदद से कार को नाले से निकाला गया है।