ग्वालियर में जनसभा, जुलूस और लाउड स्पीकर से प्रचार-प्रसार पर लगा प्रतिबंध
- November 16 2023
ग्वालियर. विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार शाम 6 बजे से चुनावी शोरगुल थम गया है। अब आम सभाओं, जुलूस, ध्वनि विस्तारक यंत्रों से प्रचार आदि गतिविधियां पूर्णत प्रतिबंधित मानी जाएंगी, साथ ही अभ्यर्थियों एवं राजनैतिक दलों को पूर्व में जारी की गई वाहनों की अनुमतियां भी तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दी गई है। अब 48 घंटे बाद 17 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को कडा कर दिया है। अब नियमों का उल्लंघन करने पर लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत कार्रवाई होगी।