ग्वालियर में दीपावली के दूसरे दिन लगा कचरों का ढेर, बुधवार को उठेगा कचरा
ग्वालियर. शहर में दीपावली पूरे हर्ष उल्लास और जोश के साथ मनाई गई और लोगों ने जमकर आतिशबाजी की गई। दीपोत्सव के दूसरे दिन सफाईकर्मियों की छुट्टी का असर शहर में फिर दिखा गया। कचरा गाडियों नहीं चलने से बाजारों से लेकर सड़कों तक कचरा ही कचरा नजर आया। इसमें सबसे ज्यादा आतिशबाजी का कचरा है। शहर के महाराज बाडा पर दीपोत्सव के पहले सड़क पर बैठकर व्यापार करने वाले हॉकर्स के जाने के बाद उनका कचरा चारों तरफ बिखरा पडा नजर आ रहा है। यही हाल उपनगर ग्वालियर और मुरार के बाजारों के रहे। अब यह कचरा बुधवार को झाडू लगने के बाद ही उठेगा। हालांकि अफसरों ने कचरा उठवाने के प्रयास किए लेकिन बाजारों में पडा कचरा नहीं उठ पाया।