ग्वालियर में देर रात बहनों से मिले सीएम शिवराज

ग्वालियर. सीएम शिवराज सिंह ने गुरूवार रात को ग्वालियर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मैं परिवार चलाा हूं सरकार नहीं। आप सब मेरा परिवार है। बहनों को घर-परिवार के साथ समाज मान-सम्मान दिलाने की पहली बार भाजपा सरकार ने चिंता की है। हर महीने लाडली बहना योजना के माध्यम से बहनों के खातों में पैसा भेजकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया है। अब मेरी बहनों को छोटे-छोटे खर्च के लिए अब किसी से पैसा नहीं मांगना पडता है।
बहनों से सीएम ने मुलाकात की
रात में शिवराज सिंह को ग्वालियर पूर्व से भाजपा प्रत्याशी माया सिंह के समर्थन में नाकाचंद्रबदनी पर चुनावी सभा को संबोधित करना था लेकिन रात में पहुंचने के कारण सभी नहीं की लेकिन सभा में उनका इंतजार कर रही बहनों से मुख्यमंत्री शिवराज ने सीधा संवाद किया। सीएम ने बहनों से पूछा कि खाते में पैसा आया कि नहीं। बहनों ने उत्साह के साथ कहा आ गया है। सभा में विधानसाा प्रभारी राकेष जादौन सहित भाजपा नेता मौजूद थे।