मुरैना में पीएएम की जनसभा में मची भगदड़, दर्शकों ने फैंकी कुर्सियां, पुलिस व्यवस्था हुई फेल

मुरैना. कांग्रेस की जब दिल्ली में सरकार थी तो कोई भी दिन ऐसा नहीं जाता था कि कांग्रेस की दिल्ली में बैठी सरकार हमें परेशान न करती हो। एमपी में भी दिल्ली की इसी कांग्रेसी सरकार का यही सौतेला रवैया रहा था। ऐसा प्रमाण हमें मध्यप्रदेश में मिलता है। यह बात पीएम नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को मुरैना की पुलिस परेड ग्राउण्ड में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहीं। इस अवसर पर उनके साथ मंच पर ग्वालियर, भिण्ड और मुरैना के सभी विधानसभाओं के भाजपा प्रत्याशी उपस्थित थे।
बेरीकेट्स तोड़कर दर्शक मोदी को देखने मंच की दौड़े
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सभा में दर्शक मोदी को प्रत्यक्ष रूप से देखने के लिये इतने आतुर थे कि उन्होंने बेरीकेट्स तक तोड़ डाले तथा उन्हें फांदकर मंच की ओर दौड़ते पहुंचे।
दर्शकों ने हवा में उछाली कुर्सियां
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनसभा में उपद्रवी लोगों ने कुर्सियां हवा में उछालना शुरू कर दिया ता कुर्सियों को उठाकर फैंकने लगे। पुलिस ने उनको रोकने की बहुत कोशिश की लेकिन वह पुलिस की नहीं सुन रहे थे।
पूरी तरह व्यवस्था हुई फेल
मुरेना में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनसभा में जहां दर्शक कुर्सियां फैंक रहे थे, वही पुलिस की अव्यवस्था देखने को मिली। पुलिस मौके पर मौजूद थी लेकिन उसने कोई एक्शन नहीं लिया और लोगों ने पुलिस के आगे ही बेरीकेट्स तोड़ दिये और मंच की तरफ पहुंच गये।