ग्वालियर की हवा हुई जहरीली, दिवाली से पहले ही AIQ पहुंचा 263 के पार

ग्वालियर. देश की राजधानी दिल्ली के बाद अब मध्य प्रदेश के भी एक शहर की फिजा में दिवाली से पहले जहरीली हवा बढ रही है। हम बात कर रहे है सूबे के ग्वालियर शहर की, जहां इन दिनों हवा सांस लेने लायक नहीं बच पा रही है। शहर में उठता धुआ और धूल का गुबार अब हवा को तेजी से जहरीला बना रहा है। एयर क्वालिटी इंडेक्स 263 पर पहुंच गया। ऐसे में परिवहन विााग की टीम और ट्रैफिक विभाग लोगों को जागरूक करने के लिए सड़कों पर उतर आया है।
पुलिस पॉल्यूशन कंट्रोल कार्ड की चेकिंग करने में जुट गई
शहर में लगातार बिगड रहे एयर क्वॉलिटी इंडेक्स ने लोगों की चिंता बढाई है। इसे रोकने के लिए परिवहन विभाग और यातायात पुलिस शहर के फूलबाग चौराहे समेत अन्य प्रमुख चौराहों पर कार और बाइक की पॉल्यूशन कंट्रोल कार्ड की चेकिंग करने में जुट गई है। जिन वाहन चालकों के पास पॉल्यूशन कंट्रोल कार्ड नहीं है विभाग द्वारा उनके खिलाफ चालानी कार्रवाई की जा रही है।
दिवाली से पहले पॉल्यूशन बढा रहा चिंता
चिंता की बात यह है कि दिवाली से पहले एयर क्वॉलिटी इंडेक्स की ऐसी हालत से कहीं त्योहार की आतिशबाजी पर असर न डाल दे। आपको बता दें कि हवा का दूषित होना सभी के लिए नुकसानदायक होता है। इससे दमा और र्हदय संबंधित बीमारियों वाले मरीजों को सबसे ज्यादा परेशानी होती है।