मुरैना में PM मोदी की सभा से पहले इस सीट पर 300 भाजपाईयों ने छोड़ी पार्टी
मुरैना. मध्य प्रदेश के मुरैना में बुधवार को पीएम मोदी चुनावी सभा में शामिल होने आ रहे है और पीएम की रैली को लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही है लेकिन मोदी के आने के चंद घण्टों पहले ही यहां कांग्रेस ने एक बडा खेला कर दिया। इस खेला में भाजपा को बडा झटका लगा है। जब इलाके के पुराने भाजपा नेता और दमोह नगर पालिका के पूर्व नेता प्रतिपक्ष रमाशंकर गुड्डू तिवारी ने भाजपा को अलविदा कहते हुए कांग्रेस का दामन थाम लिया। ये झटका सिर्फ एक नेता तक नहीं बल्कि एक साथ भाजपा के 300 से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने भी पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा देकर कांग्रेस की सदस्यता ली है।
इलाके के मौजूदा कांग्रेस विधायक और प्रत्याश अजय टण्डन की मौजूदगी में प्रसिद्ध तीर्थी क्षेत्र लक्षमनकुटी में एक समारोह में इन लोगों ने कांग्रेस ज्वाइन की। पार्टी में चार दशक से ज्यादा वक्त से काम करने वाले नेता प्रतिपक्ष रमाशंकर गुड्डू तिवारी को वर्तमान में दमोह से भाजपा के उम्मीदवार कद्दावर नेता और पूर्व विता मंत्री जयंत मलैया का बेहद खास माना जाता है और वो उनके करीबी भी रहे है लेकिन चुनाव के समय और जब खुद पीएम मोदी की सभा हो नाराज तिवारी ने कांग्रेस ज्वाइन करके बडा झटका दिया।