PHE घोटाले में ठेकेदार ने कहा, पंप ऑपरेटर हीरालाल को 1 करोड, EE सोलंकी को दिए थे 30 लाख
ग्वालियर. पीएचई घोटाला कांड में रिमांड पर लिए गए ठेकेदार राहुल वर्मा ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। पूछताछ में आरोपी ने क्राइम ब्रांच को बताया कि उसके खाते में आई घोटाले की रकम से पंप ऑपरेटर हीरालाल को एक करोड रुपए दिए थे साथ ही कार्यपालन यंत्री संजय सोलंकी को 30 लाख रुपए पहुंचाए गए थे। बाकी रकम उसने विभाग में लगी गाडियों की बताई। राहुल ने दो गाडी विभाग में अटैच होना बचाई जो कार्यपालन यंत्री के लिए लगाई गई थी, लेकिन इसका कोई अनुबंध नहीं है। साथ ही उसने अपनी फर्म वैष्णो देवी से कराए गए कामों के भुगतान की राशि खाते में आना बताई। इन कामों के वर्क ऑर्डर उसके पास नहीं है। क्राइम ब्रांच को यह स्पष्ट है कि ठेकेदार चीजों को घुमा रहा है। 8 नवंबर तक रिमांड पर लिए गए ठेकेदार से कई और चौंकाने वाले खुलासे होने की संभावना है। क्राइम ब्रांच हर एंगल पर उससे बारीकी से पूछताछ कर रही है।
होटल का भुगतान ट्रेजरी से करवाया
राहुल ने बताया कि बेला की बावडी के पास बने पंप ऑपरेटर हीरालाल के होटल के निर्माण कार्यों का भुगतान ट्रेजरी से करवाया गया था। इसमें सीमेंट और सरियों का बिल ट्रेजरी से पास करवाया गया। क्राइम ब्राच तीन महने बाद भी फरार पंप ऑपरेटर हीरालाल को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। उसके हर संभावित ठिकानों पर टीम दबिश दे चुकी है लेकिन वह लगातार पुलिस को चकमा दे रहा है।
अब भी तक का पूरा रिकॉर्ड नहं मिला
पीएचई घोटाले की जांच कर रही क्राइम ब्रांच को घोटाले का अब तक पूरा रिकॉर्ड नहीं मिल सका है। पीएचई विभाग से लंबे पत्राचार के बाद भी मामला सिफर रहा है। क्राइम ब्रांच का कहना है कि रिकॉर्ड मिलने के बाद कई और चीजें स्पष्ट होंगी। इसमें नए लोगों के नाम और उनकी भूमिकाएं भी सामने आ सकती है।