VIP गेस्ट हाउस बन्द

ग्वालियर. गांधी रोड स्थित लोक निर्माण विभाग के ओलड गेस्ट हाउस को मंत्री, विधायक, अधिकारियों व वीआईपी गेस्ट के ठहरने के लिये बंद कर दिया गया है। ऐसे में वीआईपी गेस्ट को दूसरे गेस्ट हाउस में रहने के इंतजाम किये जा रहे है। गेस्ट हाउस बंद किये जाने के पीछे इसका जर्जर भवन है। 22 सितम्बर को भवन का एक हिस्सा अचानक गिर गया है। इस वजह से लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने खतरे को देखते हुए इसके सभी कमरे बन्द करवा दिये है।
वीआईपी गेस्ट हाउस में 7 कमरे
गांधी रोड स्थित इस गेस्ट हाउस में 7 कमरे हैं इसमें 2 कमरे एसी भी है। 5 कमरे ग्राउंण्ड फ्लोर पर तथा 2 कमरे र्फ्स्ट फ्लोर है। इसके अलावा परिसर में गार्डन के साथ वाहन रदखने की पर्याप्त पार्किंग है। इसी परिसर में लोक निर्माण विभाग के एसडीओ का ऑफिस भी है। गौरतलब है कि मुख्य भवन लगभग 100 वर्ष पुराना है।
निर्धारित है किराया
गेस्ट हाउस के एक कमरे का किराया 800 रूपये प्रतिदिन है लेकिन अगर जिला प्रशासन के सत्कार अधिकारी के माध्यम से आता है तो किराया नहीं लगता है। सिर्फ लाइट -पानी का चार्ज लिये जाने का नियम है। किराया उन्हींे गेस्ट से लिये जाने का प्रावधान है जिन वीआईपी या अन्य लोगों को यह ठहरने की पात्रता है।
मेंटेनेंस बजट 48 लाख तैयार
पीडब्ल्यूडी के एसडीओ कार्यालय ने गेस्ट हाउस के एक हिस्से के गिरने के बाद इसके मेंटेनेंस का प्लान तैयार किया है। चूंकि इस भवन की छत कमजोर है इस वजह से पुरानी छत को तोड़कर आरसीसी की नयी छत डाली जायेगी और उसके बाद र्फ्स्ट फ्लोरको नये सिरे से तैयार किया जायेगा। इसी के साथ टायलेट ब्लॉक व अन्य स्थानों को भी रेनोवेट किया जायेगा।
गेस्ट हाउस के मेंटेनेंस का एस्टीमेंट भेजा
ओल्ड गेस्ट हाउस के एक हिस्सा कुछ समय पहले गिर गया था। सुरक्षा की दृष्टि से से अभी किसी भी कमरे का आवंटित नहीं किये जा रहे हैं हमने गेस्ट हाउस के मेटेंनेंस का एस्टीमेंट कार्यपालन यंत्री कार्यालय को भेज दिया है। एस्टीमेट मंजूर होने के बाद मेटेंनेंस का काम शुरू करायेंगें
जंग बहादुर, एसडीओ, पीडब्ल्यूडी