कांग्रेस में शामिल होंगी निशा बांगरे, मिलेगा टिकट

छिंदवाडा. एसडीएम पद से इस्तीफा देकर चर्चा में आईं पूर्व प्रशासनिक अधिकारी निशा बांगरे कांग्रेस में शामिल होंगी। मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने यह जानकारी दी। इससे पहले बुधवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ से मुलाकात की है। कमलनाथ के शिकारपुर स्थित निवास पर कमलनाथ ने दोपहर को निशा से कुछ देर चर्चा की। माना जा रहा है कि निशा ने आमला से अपने टिकट को लेकर कमलनाथ से चर्चा की।
निशा का नाम बैतूल जिले की आमला विधानसभा सीट पर चुनाव लडने को लेकर सामने आया था। इस सीट पर कांग्रेस अपना अधिकृत प्रत्याशी भी घोषित कर चुकी है। उन्होंने कुछ महीने पहले विवाद के चलते एसडीएम पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद राज्य शासन ने उनका इस्तीफा सोमवार को मंजूर किया है। दोनों की मुलाकात के बाद फिलहाल ज्यादा कुछ सामने नहीं आ सका है। अब उम्मीद यह जाहिर की जा रही है कि निशा को कांग्रेस अपना उम्मीदवार बना सकती है।