आचार संहिता उल्लंघन में करोडों के बम, शराब, नगदी जब्त

भोपाल. मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव का आगाज हो गया है। 9 अक्टूबर चुनाव आयोग ने जैसे ही प्रेस वर्ता में तारिखों का ऐलान किया राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई। इसके बाद से प्रशासन और पुलिस चुनावी प्रतिबंधात्म कार्रवाई करने लगा। तब से लेकर अब तक प्रदेश में बडी मात्रा में शराब, कैस के साथ विस्फोटकों की जब्ती की गई है। इसके साथ्ज्ञ ही हथियारों पर भी कार्रवाई की गई है।
आयोग ने जारी किए आंकडे
निर्वाचन आयोग ने मध्य प्रदेश में आचार संहिता उल्लंघन के कई मामलों में कार्रवाई की। इसमें बडी मात्रा में शारब, कैस, हथियार और वाहनों पर हुई कार्रवाई शामिल है। इसका आयोग की ओर से आंकडा जारी किया गया है। इसमें कुल 90 करोड़ 66 लाख रुपये से अधिक की कार्रवाई।
नगदी और शराब पर कार्रवाई
12 करोड रुपये की नगदी जब्त
18 करोड 36 लाख रुपये की शराब जब्त
जांच में मिले हथियार
जांच में 1700 से अधिक अवैध हथियार
426 कार्टिज
2 हजार 428 विस्फोटक पदार्थ एवं 1 बम