MP में 15 अक्टूबर से गुलाबी ठंड की दस्तक
भोपाल. मध्य प्रदेश में अगले सप्ताह से ठंड दस्तक देगी। उत्तर भारत में मौसम का पहला पश्चिमी विक्षोभ पहुंच चुका है। नतीजतन उत्तरी पहाडों में वर्षो की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने उत्तर व मध्य भारत के क्षेत्रों में पूरी तरह से गर्मी की विदाई हो जाने का पूर्वानुमान लगाया है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में गुलाबी ठंड की शुरूआत 15 अक्टूबर से हो सकती है। हालांकि उससे पहलू कुछ दिनों तक प्रदेश के कई जिलों में तापमान 30 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि उत्तर भारत में सीजन का पहला पश्चिमी विक्षोभ बनने के कारण मध्य प्रदेश में हवा की दिशा बदलेगी और उत्तर पूर्वी हवाओं के प्रवेश के साथ ठंड दस्तक देगी।
पूरे प्रदेश से मानसून विदा मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून रविवार को रीवा, सीधी, सिंगरौली, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडोरी, मंडला और बालाघाट जिलों से भी पूरी तरह से जा चुका है। इस तरह से मानसून ने पूरे प्रदेश से विदाई ले ली हैै। अब प्रदेश में मौसम पूरी तरह से शुष्क रहेगा। इसके साथ प्रदेश भर में हवाएं भी आठ से 10 किलोमीरटर प्रति घंटा चलेगी।