एमपी उज्जैन के बाद ग्वालियर में सामूहिक दुष्कर्म, 22 वर्षीय युवती ने पुलिस को सुनाई व्यथा

ग्वालियर. एमपी के उज्जैन के बाद ग्वालियर में भी सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। शहर के गोला का मंदिर पुलिस ने एक युवती की शिकायत पर 3 लोगों को खिलाफ सामूहिक बलात्कार की एफआईआर दर्ज की है। लगभग 4 माह तक युवती का उसके कथित पति धर्मेन्द्र शर्मा और उसके 2 दोस्तों में हेमंत तिवारी और भूरा पचौरी द्वारा दैहिक शोषण किया जाता रहा है।
क्या है पूरा मामला
22 वर्षीय पिछोर निवासी युवती है। गांव के ही धर्मेन्द्र शर्मा से उसकी दोस्ती थी। धर्मेन्द्र शर्मा उसे शादी झांसा देकर भोपाल ले गया था। यहां 15 अप्रैल को उसने भोपाल के एक आय्र समाज मंदिर में युवती से दिखावटी शादी कर ली और इसके बाद धर्मेन्द्र शर्मा गोला का मंदिर थाना क्षेत्र के प्रगति बिहार किराये का कमरा लेकर रहने लगा। उसके घर दोस्तों का आना-जाना लगा रहता थििा। लेकिन बाद में धर्मेन्द्र ने अपने 2 दोस्तों हेमंत तिवारी और भूरा पचौरी से भी युवती का दैहिक शोषण करवाया। किसी तरह अपने गांव लौटकर युवती ने पिछोर थाने में आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप का मुकदमा दर्ज करवाया।
पिछोर में दर्ज करवाई FIR
मामला चूंकि ग्वालियर के गोला का मंदिर थाना क्षेत्र के प्रगति बिहार से जुड़ा हुआ था। इसलिये पिछोर पुलिस ने आगामी कार्यवाही के लिये इसे गोला का मंदिर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। युवती को धर्मेन्द्र शर्मा ने अवैध कब्जे में ले रखा था और उसे भागने पर जान से मारने की धमकी देता था। पुलिस ने इस मामले में लड़की का मेडीकल कराने के बाद सामूहिक बलात्कार के आरोपियों की खोनबीन शुरू कर दी है।

उज्जैन में भी आया सामूहिक दुष्कर्म का मामला
इसके साथ ही धर्मेंद्र द्वारा भोपाल के आर्य समाज मंदिर में की गई शादी की वैधानिकता पर भी सवाल खड़े हो गए है। उल्लेखनीय है कि हाई कोर्ट ने 2 साल पहले ग्वालियर के मामले में आर्य समाज द्वारा कराई जाने वाली शादियों पर तमाम शर्तें लगाई थीं। जिसके चलते अब बिना माता-पिता को सूचना दिए शादी नहीं हो सकती है। एक दिन पहले महाकाल नगरी उज्जैन में 12 साल की नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है।