मैथिल ब्राह्मण समाज द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह

ग्वालियर। मैथिल ब्राह्मण समाज मुरार द्वारा आज प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महापौर शोभा सतीश सिकरवार एवं विशिष्‍ट अतिथि के रूप में 16 ग्वालियर पूर्व से विधायक डा. सतीश सिकरवार मौजूद रहे।
कार्यक्रम की शुरूआत मां सरस्वती जी की प्रतिमा पर पुष्‍पहार पहनाकर की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महापौर शोभा सिकरवार एवं विधायक सतीश सिकरवार द्वारा मेधावी बच्चों को प्रमाण पत्र एवं समाज के वरिष्‍ठ व्यक्तियों का शॉल-श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।