जेयू: प्रवेश की तृतीय सूची कल जारी होगी
ग्वालियर। जीवाजी विश्वविद्यालय में संचालित अध्ययनशालाओं (एसओएस) के स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में सत्र 2023-24 में प्रवेश के लिए गुरुवार को मैरिट लिस्ट जारी कर दी जाएगी।संबंधित विद्यार्थी की काउंसलिंग 28 जुलाई से 02 अगस्त तक आयोजित की जाएगी। उसके बाद संबंधित विद्यार्थी फीस जमा कर सकेगा। पी आर ओ डॉ विमलेन्द्र सिंह राठौर ने बताया कि विश्वविद्यालय ही ओर से प्रवेश की यह तृतीय सूची जारी की जाएगी।जबकि सीएलसी राउंड 14 अगस्त से शुरू होगा।
ग्वालियर। जीवाजी विश्वविद्यालय कुलपति अविनाश तिवारी ने कहा कि यह तीन नए एमओयू साइन होने से विश्व विद्यालय के छात्रों को रिसर्च, स्किल डेवलपमेंट, प्रशिक्षण के साथ रोजगार मिलेगा, वहीं शिक्षण के लिए उच्च कोटि के वैज्ञानिकों का भी सहयोग मिलेगा। इन एम ओ यू से विवि को नए रिसर्च सेंटर मिलेंगे, जहां छात्र उच्च कोटी का अनुसंधान कर सकेंगे। प्रो तिवारी आज जीवाजी विश्वविद्यालय में ट्रॉपिलाइट फ़ूड्स लिमटेड, ग्वालियर, रुद्राक्ष कल्याण समिति ग्वालियर, सी सी आर एस, आयुष मंत्रालय के साथ एम ओ यू के साइन करने के अवसर पर बोल रहे थे। इस अवसर पर कुलाधिसचिव प्रो. डी एन गोस्वामी, कुलसचिव डा. आरके बघेल, कार्य परिषद सदस्य डॉ. विवेक सिंह भदौरिया भी उपस्तिथ थे।
इस अवसर पर कुलपति ने कहा कि ये तीनो एम ओ यू रोजगार और रिसर्च के क्षेत्र मैं मील का पत्थर साबित होंगे। छात्रों का स्किल डबलपमेंट होगा।जिससे विवि की ख्याति अंतररास्ट्रीय स्तर पर होंगी। पीआरओ डा विमलेन्द्र सिंह राठौर ने बताया कि इन तीन कम्पनियो के साथ एम ओ यू होने से ये कम्पनिया छात्रों को जहां प्रशिक्षण देंगे, स्किल डेवलपमेंट इन फूड प्रोसेसिंग की ट्रेनिंग देंगे। इन एम ओ यू से जॉइंट रिसर्च प्रोजेक्ट बनाने में सहयोग होगा। विवि रिसर्च सेंटर बनेगा।
डी एस आई आर विवि को रिसर्च सेंटर बनाएगा। रुद्राक्ष कल्याण समिति द्वारा डिपार्टमेंट के छात्रों को रोजगार दिलाने में मदद करेंगे। स्किल डेवलपमेंट करेंगे। सी सी आर ए एस आयुष मंत्रालय का है जो रिसर्च प्रयोगशाला में शार्ट टाइम ट्रेनिंग दिलाएंगे और जीविवि को रिसर्च सेंटर बनाएंगे। इससे छात्र छात्राओ को विशेष लाभ होगा और उनको गुडवत्ता युक्त शिक्षा के साथ सभी विभागो के छात्र छात्राओ को रोजगार के अवसर मिलेंगे।कार्यक्रम मै स्वागत भाषण रेक्टर प्रो डीएन गोस्वामी ने दिया। संचालन डॉ सुमन जैन ने किया। आभार प्रदर्शन कुलसचिव डॉ आर के बघेल ने किया।
इस अवसर पर डॉ जीबीके एस प्रसाद, प्रो आई के पात्रो, प्रो जे एन गौतम, डॉ सुमन जैन, डा मनोज शर्मा, इसी मेंबर डॉ विवेक सिंह भदौरिया,प्रो एस के द्विवेदी, डॉ के एस गुर्जर, प्रो राधा तोमर, एम डी पुनीत डाबर, सोनाली सक्सेना, ए के मीणा, अभय गच सहित कम्पनी के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।