कार में बुधवार की दोपहर अचानक लगी आग

भिंड. बाईपास पर एक कार में बुधवार की दोपहर अचानक आग लग गई। कुछ ही मिनटों में कार धूं-धूं कर जल गई। कार में आग लगने की सूचना पर दमकल वाहन बुलाया गया। शॉर्ट सर्किट से कार में आग लगी थी। पुलिस के मुताबिक भिंड के बायपास पर पुलिस कंट्रोल रूम के पास एक लग्जरी कार खड़ी हुई थी। कार दोपहर के समय अचानक आग लग गई। राहगीरों ने इस बात की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम और फायर ब्रिगेड ऑफिस में दी।

जब तक दमकल कर्मी वाहन लेकर मौके पर पहुंचे तब तक कार जल चुकी थी। देहात थाना प्रभारी सुधीर सिंह कुशवाह के मुताबिक यह कार झांसी के रहने वाले सद्दाम की है। न्यायालय की पेशी पर आया हुआ था। कार को बायपास पर लॉक करके खड़ी कर गया। इसके बाद कार में अचानक आग लग गई है। दमकल कर्मियों के मुताबिक कार में आग शार्ट सर्किट के कारण लगने बताई गई है।