बुजुर्ग के थैले में रखे 50 हजार रूपये पार करने वाले गिरफ्तार

ग्वालियर। 17 जुलाई को सेंट्रल बैंक आफ इंडिया की तानसेन रोड स्थित शाखा के पास एक 72 वर्षीय बुजुर्ग हरिज्ञान सिंह भदौरिया के द्वारा बैंक से निकाले गये 50 हजार रूपये एक थैले में रख लिए थे, बैंक से बाहर आने पर 3 बाइक सवार अज्ञात बदमाशों द्वारा उनके थैले में रखे 50 हजार रूपये नगद निकाल कर भाग गये।
ं थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरीक्षक अमर सिंह सिकरवार एवं एसआई सुरजीत सिंह तोमर के द्वारा थाना ग्वालियर एवं क्राईम ब्रांच की संयुक्त टीमों को उक्त घटना का खुलासा कर अज्ञात आरोपियों की धरपकड़ हेतु लगाया गया। पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल के आसपास के सीसीटीव्ही फुटेजों को खंगाला गया। विवेचना के दौरान आये तकनीकी साक्ष्य व सीसीटीव्ही फुटेज के आधार पर संदिग्धों व घटना में प्रयुक्त मोटर सायकिल को चिन्हित किया जाकर उनकी तलाश की गई। 20.जुलाई को ललितपुर से अपनी अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई तो उसके द्वारा अपने 2 अन्य साथियों के साथ मिलकर उक्त घटना करना स्वीकार किया। पकड़े गये अपचारी की निषादेही पर पुलिस टीम द्वारा थैले से निकाले गये 50 हजार रूपये तथा घटना में प्रयुक्त होण्डा साइन मोटर साइकिल को जप्त किया गया। पुलिस टीम द्वारा उक्त घटना के फरार दो अन्य आरोपियों की तलाष की जा रही है।