पटवारी भर्ती घोटाले के विरोध में युवक कांग्रेस सीएम शिवराज सिंह का किया पुतलादहन

ग्वालियर,ईएसबी ग्रुप 2 सब ग्रुप 4 पटवारी भर्ती पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता विकास उपाध्याय एवं ज़िला अध्यक्ष हर्षवर्धन भदौरिया के नेतृत्व में फूलबाग पर शिवराज सिंह चौहान की अर्थी निकाली गई एवं पुतला दहन किया।
प्रदेश मैं लाखों युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करते हुए चंद पैसों के लिए पटवारी के पदों का सौदा करने के ख़िलाफ़ मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला दहन किया।